विला (Vila) की अवधारणा एवं उद्देश्य
संकल्पना, दृष्टिकोण और योजना का विस्तृत विवरण
A . विला बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य
- 1. पूरा परिवार या दोस्तों, एक ही जगह एक ही साथ विला में आनन्द ले सकें।
- 2. एक साथ स्विमिंग पूल में मौज-मस्ती कर सकें, साथ ही संगीत व डांस का आनन्द ले सकें।
- 3. हमारे ही किचन में, हम आप को ताजा खाना व पौष्टिक खाना खिला सकें।
- 4. विला कि गौशाला का ताजा दूध, दही, छाछ व शुद्ध घी आप खिला सकें।
- 5. विला कि आर्गेनिक सिजनल सब्जी भी खिला सकें, वह भी राजस्थानी रेस्टोरेंट में।
- 6. हमारा मैन उद्देश्य यही है कि इस भागती हुई जिन्दगी के बीच सुकून के कुछ पल और बेहतरीन लाइफ जी सकें।
- 7. शान्ति का अनुभव कर सकें।
- 8. अच्छी व गहरी नींद का अनुभव सकें – यही उद्देश्य से विला को बनाया है।
B . विला में आगे हमारे यह उद्देश्य रहेंगे (इन्वेस्टमेंट)
- 1. हम आप को यहाँ पर ऐसा वातावरण दे सकें जिस से आपका शरीर स्वस्थ बना रहे
- 2. विला में हम आप को शान्ति का अनुभव करा सकें।
- 3. इस भागती जिन्दगी में (दुनियाँ) आप कैसे सुकून कि जिन्दगी जी सकें यह बताने का प्रयास करेंगे।
- 4. रात को जब अपने बिस्तर पर जाये, तब एक गहरी नींद का अनुभव कर सकें। इस का भी प्रयोग कर के बतायेंगे- यही हमारे विला का उद्देश्य रहेगा।
C . सर्दियों में विला (विशेष व्यवस्थाएं)
- 1. सर्दियों में “केम्प फायर” का मजा ले सकेंगे।
- 2. सर्दियों में धूप सेकने का आनन्द ले सकेंगे।
- 3. सर्दियों में राजस्थानी खाने का एक अलग ही स्वाद का संगम है:
मक्की रोटी व उड़द की दाल, लसन की चटनी
देसी गुड़, घी, छाछ, मक्का की राव
मक्की के छप्पन मसालों के ढोकले
उड़द चने की दाल, केसर मसाला दूध, छाछ, घी
दाल बाटी, चूरमा, छाछ, चटनी, कढ़ी, इत्यादि